फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पांचवें दिन भी मुगल रोड पर नहीं बहाल हो पाया यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ । जिले को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड पर शनिवार को पांचवें दिन भी यातायात बहाल नहीं हो पाया। इसके चलते जिले में सरकारी नौकरी कर रहे कई लोग ईद मनाने कश्मीर स्थित घरों को नहीं जा पाए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पुंछ जिले में मंगलवार को जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के साथ ही मुगल रोड पर भी पीर गली से मानसर मोड़ तक बर्फबारी हुई थी। इसके चलते मुगल रोड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। उसके उपरांत बर्फबारी के बीच बीआरओ 79 आरसीसी द्वारा बर्फ हटाने का अभियान चलाया गया परंतु बुधवार और वीरवार को भी मुगल रोड पर पीर गली जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों के साथ ही कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों पोशाना और डोगरैयां तक भारी बर्फबारी हुई। इससे मुगल रोड पर बर्फ हटाने का अभियान चलाए जाने के बावजूद भी मार्ग को बहाल नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें