फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सावन के तीसरे सोमवार को बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले की मंडी तहसील मुख्यालय पर भगवान भोलेनाथ के अनादिकाल से स्थित पावन धाम बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में सोमवार को सावन के तीसरे सोमवार को भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। इसमें पुंछ, राजोरी, रियासी जिलों के साथ ही पूरे प्रदेश और बाहरी राज्यों के लोग भी शामिल थे।
विज्ञापन

उन्होंने मंदिर में भगवान भोलेनाथ के स्वयंभू शिवलिंग का दर्शन पूजन और जलाभिषेक किया। मंदिर के पुजारी अरुण कुमार ने बताया कि सावन के तीसरे सोमवार को लेकर रविवार रात को ही बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं पहुंच गए थे। सोमवार तड़के पांच बजे आरती के उपरांत मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें