फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रजत चाढ़क ने एशिया कप में गोल्ड मेडल जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव चक लाला के रहने वाले रजत चाढ़क ने गत दिनों चीन में हुए एशिया कप के तहत वुशू प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। रजत की कामयाबी को लेकर उनके पैतृक गांव के साथ-साथ जम्मू कश्मीर के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। सोमवार को रजत की कामयाबी को लेकर बिश्नाह हल्के के विधायक डॉ. राजीव भगत ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि रजत की कामयाबी पर समस्त देशवासियों को गर्व है।
विज्ञापन

रजत ने 2011 में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर जूनियर और सब जूनियर किक बॉक्सिंग और वुशू में मेडल हासिल किया। 2018 से भारतीय सेना में भर्ती हो गए। रजत ने बताया कि स्कूल के दिनों से ही व्यक्तिगत खेल स्पर्धा में उनकी रुचि रही है। सेना में भर्ती होने के बाद वुशू खेल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल शुरू हुआ। ट्रायल में उम्दा प्रदर्शन करने के बाद सेना की सर्विसिंग टीम में चयन हो गया। शुरू में खेल प्रतियोगिताओं में मेडल हासिल न होने पर निराशा हो गए थे, लेकिन दृढ़ संकल्प के साथ तैयारी की। इससे 2021 में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीता। जिसके बाद सेना में उनको पदोन्नति भी दी गई। 2024 में मकाउ चीन में एशियाई चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल किया। इसके बाद सेना से दूसरी बार पदोन्नति मिली। इसके बाद विश्व कप में एक बार दोबारा सिल्वर मेडल हासिल किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में चीन में हुई एशिया चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में भारत के लिए पदक लाना उनका लक्ष्य है। इसके लिए वह मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें