फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुंछ में बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां पूरीं, सुरक्षा के कड़े प्रबंध

विज्ञापन
पुंछ के श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर के बाहर सड़क किनारे पहली बार यात्रियों की कतार के लिए लगाई गई र - फोटो : punch news
विज्ञापन
पुंछ। मंडी तहसील मुख्यालय में सोमवार से शुरू होने जा रही बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को लेक विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल और जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर तथा आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। यात्रियों के रहने और खाने पीने का निशुल्क प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन

मंदिर समिति के साथ ही दर्जनों संगठनों और संस्थाओं की तरफ से भी यात्रियों के लिए लंगर लगाए गए हैं। यात्रियों की कतार के लिए इस बार अलग से स्टील की रेलिंग लगाई गई है। जहां पहले यात्री सड़क पर चल कर मंदिर में पहुंचते थे। वहीं अब वह इस रेलिंग में सुरक्षित चलकर मंदिर में पहुंचेंगे। श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर के आगे स्थित बाजार में प्रसाद और पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। वहीं मंदिर समिति के पदाधिकारियों अनीश मिसरी, जयकिशोर, राकेश मिसरी आदि का कहना है कि हमने यात्रियों के लिए सभी प्रकार के प्रबंध कर लिए हैं। यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होगी। मंदिर परिसर में एक से डेढ़ हजार यात्रियों के रात्री ठहरने के लिए कंबल, बिस्तर हर प्रकार का प्रबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें