फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत घरों के लिए भूमि संबंधी मुद्दों का शीघ्र समाधान करें अधिकारी : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। डीसी विकास कुंडल ने जिले में पंचायत घरों और स्वच्छ भारत मिशन परियोजनाओं के निर्माण के लिए भूमि चिन्हीकरण की स्थिति की समीक्षा की। डीसी कार्यालय में बैठक के दौरान विकास कुंडल को खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) और संबंधित अधिकारियों ने दोनों योजनाओं के तहत भूमि उपलब्धता की वर्तमान स्थिति और परियोजना की प्रगति के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने पंचायत घरों के विकास और अपने-अपने प्रखंडों में स्वच्छ भारत मिशन पहलों के क्रियान्वयन में आने वाली बाधाओं और उनके बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। शीघ्र कार्यान्वयन के महत्व पर बल देते हुए उन्होंने बीडीओ को संबंधित तहसीलदारों के साथ समन्वय करके भूमि संबंधी मुद्दों का शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अनावश्यक देरी से बचने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के बुनियादी ढांचे के लिए निविदा प्रक्रिया में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।
बैठक में सहायक आयुक्त पंचायत, कार्यकारी अभियंता आरईडब्ल्यू, तहसीलदार हवेली ने भाग लिया, जबकि मंडी, मेंढर, सुरनकोट, मनकोट और बालाकोट के तहसीलदार जिले के सभी बीडीओ के साथ बैठक में वर्चुअल रूप से शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें