पुंछ। डीसी पुंछ विकास कुंडल ने शुक्रवार को डाक बंगले में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों और हितधारकों ने भाग लिया। अतिरिक्त उपायुक्त ने विभिन्न विभागों को सौंपे गए कार्यों और तैयारियों की प्रगति के बारे में एक विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया।
डीसी ने सुरक्षा व्यवस्था, आयोजन स्थल की सजावट, जन संबोधन प्रणाली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मीडिया कवरेज, शहनाई वादन, परेड की तैयारी, अग्नि सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था, जलपान, सरकारी भवनों की रोशनी, पौधरोपण अभियान, वाहन पार्किंग, बैरिकेडिंग, निर्बाध जल और बिजली आपूर्ति सहित कार्यक्रम के प्रत्येक पहलू की समीक्षा की।
उन्होंने सभी विभागों से राष्ट्रीय पर्व के भव्य और निर्बाध आयोजन के लिए समय रहते अपनी तैयारियां पूरी करने को कहा। भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह पुंछ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। जहां मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मार्च-पास्ट की सलामी लेंगे। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शफकत हुसैन, अतिरिक्त उपायुक्त पंकज मगोत्रा, अतिरिक्त उपायुक्त ताहिर मुस्तफा मलिक, सहायक आयुक्त मोहम्मद सईद और अन्य जिला एवं क्षेत्रीय अधिकारी उपस्थित थे।