फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: काजीकुंड में सुरक्षाकर्मी बनकर पहुंचे लुटेरे ने चाकू से किया वार, युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक जाहिद (फाइल फोटो)
विज्ञापन
कुलगाम। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के काजीगुंड इलाके में वीरवार की देर रात सुरक्षाकर्मी बनकर पहुंचे एक लुटेरे ने घर की तलाशी लेनी शुरू की। शक होने पर मौजूद युवक ने विरोध किया तो उस पर चाकू से वार कर दिया। हमले में बुरी तरह घायल युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। उधर परिजनों ने लुटेरे को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उसके पास से एक चाकू और खिलौना पिस्तौल बरामद किया गया है।
विज्ञापन

एक अधिकारी के मुताबिक एक लुटेरा जो सुरक्षा बलों का सदस्य बनकर तलाशी लेने के बहाने किशगुंड संगरान निवासी मोहम्मद यासीन बंदे के घर में घुस गया। कुछ गड़बड़ होने का आभास होने पर मोहम्मद यासीन के बेटे ज़ाहिद अहमद बंदे ने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की। दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान लुटेरे ने जाहिद पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
परिजन जाहिद को लेकर तुरंत काजीगुंड स्थित अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। उधर परिवार के अन्य सदस्यों ने लुटेरे को पकड़कर काजीगुंड पुलिस के हवाले कर दिया। उसके पास से एक खिलौना पिस्तौल और एक धारदार चाकू बरामद हुआ। घायल लुटेरे को जीएमसी अनंतनाग ले जाया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें