फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डाइट पुंछ में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। डाइट पुंछ में प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के संस्थान प्रमुखों के लिए संचार कौशल पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में जिले के प्रत्येक शैक्षणिक क्षेत्र से 20 प्रतिनिधियों सहित 215 शिक्षण संस्थान प्रमुखों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालय प्रमुखों के संचार कौशल को बढ़ाना था, ताकि वे अपने संस्थानों का प्रभावी ढंग से नेतृत्व कर सकें।
विज्ञापन

इस दौरान अभिलेखों के रखरखाव, समझ और आधिकारिक निर्देशों के कार्यान्वयन पर चर्चा की गई। ये सत्र डाइट पुंछ के तीन प्रशिक्षण हॉल में आयोजित किए गए। समापन समारोह के दौरान प्रिंसिपल डाइट पुंछ प्रकाश लाल थापा ने संस्थागत नेतृत्व में प्रभावी संचार कौशल की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने भाग लेने वालों से अपनी नेतृत्व क्षमताओं को मजबूत करने और अपने कर्मचारियों और छात्रों के बीच इन कौशलों का प्रसार सुनिश्चित करने का आग्रह किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें