फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ग्लूकोमा से कम हो रही आंखों की रोशनी,सतर्कता जरूरी

विज्ञापन
एम्स में ग्लूकोमा वीक पर मौजूद सीईओ डॉ. डीएन शर्मा व अन्य। श्रोत एम्स
विज्ञापन
जम्मू-विजयपुर। एम्स विजयपुर में ग्लूकोमा सप्ताह के तहत आठ से 14 मार्च तक लोगों की आंखों में ग्लूकोमा की जांच की गई। इस दौरान जांच कराने पहुंचे लोगों को नेत्र रोग विशेषज्ञों की टीम ने सतर्कता के साथ आंखों का बचाव करने की सलाह दी। इस अवसर पर सीईओ एम्स डॉ.डीएन शर्मा ने कहा कि जिन लोगों की आंखों में ग्लूकोमा के लक्षण हैं उनकी आंखों की रोशनी कम होती जाती है। इसलिए सतर्कता बरतना जरूरी है।
विज्ञापन


एम्स के सीईओ डा.डीएन शर्मा ने कहा कि आंखों की जांचों के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की अत्याधुनिक उपकरणों के माध्यम से ग्लूकोमा की जांच की। ओपीडी में इस दौरान ग्लूकोमा रोग से बचाव के लिए आए हुए मरीजों को जागरूक किया गया।
डॉ.शर्मा ने कहा कि जब तक ग्लूकोमा रोग का पता चलता है तब तक काफी देर हो चुकी होती है। उन्होंने बताया कि एम्स में एप्थल्मोलॉजी डिपार्टमेंट के पास ग्लूकोमा के मरीज़ों की जांच के लिए सभी जरूरी अत्याधुनिक जांच मशीनें हैं। इस दौरान एसोसिएट प्रोफेसर डा.नाजिया अंजुम,डॉ. सदफ चौधरी और डॉ. शेफाली वर्मा मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें