फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ट्रक चालक की बेटी शिल्पाने जेकेएएस परीक्षा में हासिल की 74वीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के घगवाल के गांव हरसाथ में ट्रक चालक की बेटी शिल्पा शर्मा ने जेकेएएस परीक्षा में 74वीं रैंक हासिल की है। शिल्पा शर्मा के पिता मोहन लाल ने बताया कि उन्होंने हमेशा अपनी बेटी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। शिल्पा की इस सफलता से घर में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

शिल्पा शर्मा ने इससे पहले एमटीएस परीक्षा पास की थी। हाल ही में वह ग्राम सेवक के रूप में पंचायत सचिव के पद पर भी नियुक्त हुई हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने जेकेएएस परीक्षा की तैयारी जारी रखी और तीसरे प्रयास में सफलता हासिल कर ली।

शिल्पा बताती हैं कि उनकी सिविल सर्विस की यात्रा वर्ष 2021 में शुरू हुई, जब वह सिविल सचिवालय में कार्यरत थीं। वहीं पर कानून सचिव आशीष गुप्ता ने उन्हें सिविल सेवा की तैयारी करने की सलाह दी। शिल्पा के अनुसार शुरुआत में उन्हें सिविल सेवा के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन अपने मेंटर्स के मार्गदर्शन और मेहनत के बल पर उन्होंने तैयारी जारी रखी। पहले प्रयास में वह इंटरव्यू तक पहुंचीं, जबकि दूसरे प्रयास में दस्तावेज़ संबंधी कारणों से चयन नहीं हो पाया। तीसरे प्रयास के दौरान उन्हें कई वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन मिला। शिल्पा कहती हैं कि उन्हें हमेशा अच्छे अधिकारी और मार्गदर्शक मिले, जिन्होंने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन



रिजल्ट आने से पहले फोन कर दिया था एयरप्लेन मोड

शिल्पा बताती हैं कि रिजल्ट आने से पहले वह काफी घबराई हुई थीं। पिछले दो प्रयासों में असफल होने के कारण उन्हें डर था कि अगर इस बार भी चयन नहीं हुआ तो लोग मज़ाक बनाएंगे। इसलिए उन्होंने अपना फोन एयरप्लेन मोड पर रख दिया था।उन्होंने अपनी मां और भाई के फोन से रिजल्ट चेक किया। शुरुआत में उन्होंने सूची नीचे से देखनी शुरू की क्योंकि उन्हें लगा कि शायद उनका चयन नहीं हुआ होगा। लेकिन जब 74 वें स्थान पर अपना नाम देखा, तो वह भावुक हो गईं। शिल्पा बताती हैं कि अगर मेहनत और लगन के साथ तैयारी की जाए तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें