फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दो गुटों में आपसी झड़प, पांच घायल, जीएमसी रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। अरनिया थाने के अंतर्गत आते गांव चक शेरा में दो गुटों के बीच आपसी झड़प का मामला सामने आया है। इसमें तीन महिलाओं समेत पांच लोग जख्मी हो गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार देवी रानी और उसका बेटा विक्रमजीत गांव में लगे ट्यूबवेल से पानी पी रहे थे। ट्यूबवेल के साथ लगते घर में रवि कुमार ने विरोध करना शुरू कर दिया। इसके चलते दोनों में बहस बाजी और धक्का मुक्की शुरू हो गई। इसके बाद लाठी डंडों के साथ एक दूसरे पर हमला कर दिया। इसमें विक्रमजीत, उसकी माता देवी रानी और दूसरे गुट में रवि कुमार उसकी पत्नी सरफो देवी और माता कुंती देवी घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अरनिया अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद चार लोगों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। कुंती देवी को जीएमसी रेफर नहीं किया गया है। घायल रवि कुमार ने बताया कि विक्रमजीत के खिलाफ पहले भी किसी विवाद को लेकर थाने में मामला दर्ज है। इसके चलते विक्रमजीत और उसकी मां ने मौका पाकर घर के अंदर आकर उन पर हमला किया है। अरनिया पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें