सुंदरबनी। स्योट में पानी की पाइप बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। समस्त गांववासियों को पेयजल की आपूर्ति इस पाइप के माध्यम से की जाएगी।
स्थानीय भाजपा नेता अनिल खजूरिया ने बताया कि विधायक सुंदरबनी कालाकोट ठाकुर रणधीर सिंह एवं जिला विकास परिषद सदस्य सुंदरबनी राजेंद्र शर्मा के प्रयासों से जल शक्ति विभाग कुंभकरण की नींद से जगा है। विभाग ने गांव में समस्त गांववासियों को पेयजल की आपूर्ति करने के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू किया है।