फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बीएसएफ की पित्तल पोस्ट पर बांध का निर्माण कार्य रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। अरनिया सेक्टर की पित्तल पोस्ट पर सोमवार को ठेकेदार द्वारा बांध का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते इसे बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीमा पर 135 फुट लंबा बांध बनाया जाना है। सोमवार को ठेकेदार की तरफ से मजदूर और जेसीबी मौके पर पहुंचा दी गई। इसकी सूचना मिलते ही काकू दे कोठे गांव के ग्रामीण बीएसएफ की पोस्ट पर पहुंच गए। उन्होंने सीमा पर बनाए जा रहे बांध के निर्माण कार्य का विरोध करना शुरू कर दिया।स्थानीय लोगों ने कहा कि तारबंदी में आई जमीन का पहले ही उन्हें मुआवजा नहीं मिला है। परंतु सीमा पर फिर से लोगों की जमीनों में 135 फुट लंबा बांध बनाने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इससे लोगों की जमीन उसके अंतर्गत आ जाएगी। उन्होंने कहा कि जब तक ग्रामीणों के लिए मुआवजे का ऐलान नहीं किया जाता, तब तक सीमा पर बांध नहीं बनने दिया जाएगा। उसके बाद तहसीलदार को फोन पर सूचित किया गया। इसके बाद शुरू किए गए निर्माण कार्य को बंद कर दिया गया है। ग्रामीणों ने अगले दो दिन तक मुद्दे को हल करने के लिए प्रशासन को कहा है।

इस मौके पर पंचायत आल्हा के पूर्व उप सरपंच लवली सिंह ने कहा कि सीमा पर बांध बनाए जाने का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग को ग्रामीणों की समस्या का समाधान करना चाहिए।उन्होंने कहा कि सीमावर्ती लोगों के साथ पहले ही भेदभाव होता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें