फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः घुसपैठ और हथियार पहुंचाने के लिए सांबा बन रहा सॉफ्ट टारगेट

Sun, 14 Feb 2021 03:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा प्रीत चौधरी, सांबा
विज्ञापन
Tunnel in Samba - फोटो : BSF
विज्ञापन

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए सांबा जिला घुसपैठ और हथियार पहुंचाने का सॉफ्ट टारगेट बनता जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय सीमा के हाईवे के निकट होने का भी आतंकी लाभ उठा रहे हैं। हालांकि, अनुच्छेद 370 हटने के बाद सेना और पुलिस की सतर्कता से आतंकी वारदात करने में सफल नहीं हो पा रहे हैं। 

विज्ञापन


सूत्रों का मानना है कि सांबा जिले में अभी भी कई ओवर ग्राउंड वर्कर काम कर रहे हैं जो पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। यह पहला मौका नहीं है जब पुलिस ने बाड़ी ब्राह्मणा से आतंकी को दबोचा है। इससे पहले हीरानगर के रसाना में ड्रोन से हथियार गिराए गए थे। हथियार उठाने वालों को पुलिस ने दबोच लिया था। उन्हें रसाना में उस जगह ले जाया गया था, जहां से उन्होंने हथियार उठाए थे। इसके बाद काजीगुंड में दो लोगों को एक ट्रक से पकड़ा था, उनके कब्जे से हथियार बरामद किए थे। 

उन्होंने बताया था कि वह सांबा के बसंतर दरिया से हथियार लेकर आए थे, जो सीमा पार से ड्रोन से गिराए गए थे। यही नहीं, बन टोल प्लाजा पर हुई मुठभेड़ मे मारे गए आंतकी भी सांबा से ही घुसपैठ कर पहुंचे थे। वहीं बैनगलाड क्षेत्र में निकाली गई सुरंग से घुसपैठ होने की पुष्टी पुलिस के आला अधिकारी भी कर चुके हैं। पुलिस ने एक ट्रक चालक को भी दबोचा था जो आतंकियों को सांबा के बसंतर दरिया के हाईवे से बैठा कर ले गया था। एनआईए की टीम ने भी बसंतर दरिया को खंगाला था।  
विज्ञापन


पिछले एक वर्ष के दौरान सांबा के बैनगलाड, रिगाल और बोबिया में सुरंगें मिली थीं, जबकि एक दर्जन बार ड्रोन से हथियार गिराने के प्रयास नाकाम किए गए। एक ड्रोन को बीएसएफ के जवानों ने मार गिराया था, इसमें से हथियार बरामद हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें