फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान में दोस्तों के साथ जन्म दिन मनाने बीच पर गया टिंडेकलां का युवक लापता, पुलिस कर रही तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। रोजी रोटी की तलाश में दो साल पहले जापान गया गांव टिंडेकलां का युवक संदिग्ध हालात में लापता हो गया। घटना 25 जुलाई की है। दीपक अपने जन्म दिन पर दोस्तों के साथ हिटाची तागा के समुद्री बीच पर गया था। दोस्तों ने 26 जुलाई को परिवार को उसके लापता होने की सूचना दी। जापान पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

दीपक के लापता होने की सूचना जब से उसके परिजनों को मिली है, तब से वह काफी परेशान है। 24 वर्षीय दीपक दो बहनों का इकलौता भाई है। दो साल पहले वह नौकरी की तलाश में जापान गया था। वहां वह एक इलेट्रॉनिक कंपनी में कार्यरत था। उधर जापानी एंबेसी ने भी परिवार के सदस्यों को फोन पर बताया कि दीपक की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पिता देशराज और माता राज कुमारी ने भारत सरकार से अपील की कि उनके बेटे को जल्द से जल्द तलाशा जाए।
दीपक के पिता देशराज ने बताया कि उनके घर की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। 12वीं पास करने के बाद दीपक ने आईटीआई से इलेक्ट्रॉनिक में डिप्लोमा किया। एक-दो वर्ष तक स्थानीय दुकानों पर काम किया। दो वर्ष पहले उसका जापान के लिए 5 साल का वर्किंग वीजा लगा था। वह हर दूसरे-तीसरे दिन घर में फोन कर परिवार से बातचीत करता था। 24 जुलाई को उसका जन्मदिन था। उसी दिन उसकी अंतिम बार परिवार से बात हुई थी। वह शुरू से ही अपना जन्मदिन 25 जुलाई को मनाता आया है। इस बार परिजन घर में उसका जन्मदिन मना रहे थे। उसी दिन दीपक भी अपने दोस्तों के साथ बीच पर जन्मदिन मनाने गया हुआ था। दोस्तों ने हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन

दोस्तों ने व्हाट्स एप से भेजी तलाशी अभियान की फुटेज
समाज सेवक दर्शन लाल वनमोत्रा ने बताया कि जपान के शहर हिटाची तागा के इवराकी केन स्पोट पार्क बीच पर जापान पुलिस हेलिकॉप्टर की मदद से दीपक की तलाश में जुटी है। हालांकि अभी तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। वहा उसके साथ रहने वाले भारतीय युवकों ने व्हाट्सएप पर तलाशी अभियान की फुटेज भी भेजी है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि दीपक का जल्द से जल्द पता लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें