फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तारों की मरम्मत कर रहे डेलीवेजर लाइनमैन की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
सुनील की पत्नी विलाप करती हुई। - फोटो : meeran sahib
विज्ञापन
मीरां साहिब। कस्बे के दरसोपुर इलाके में बिजली के खंभे पर चढ़कर तारों की मरम्मत कर रहे डेलीवेजर की करंट लगने से नीचे गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय सुनील कुमार निवासी निहालपुर सिंबल के रूप में हुई है। मीरां साहिब पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर लिया है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

जीएमसी अस्पताल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मृतक की पत्नी रेणू ने बताया कि सुनील कुमार बिजली विभाग में डेलीवेजर लाइनमैन का काम करता था। इसके अलावा वह विभाग की तरफ से बिजली के बिल भी बांटता था।
शुक्रवार को सुबह वह बिल लेने के लिए टाली मोड़ ऑफिस गया था। उसके बाद पूरा दिन वह काम पर रहा। शाम के समय जब वह लौट रहा था तो पीडीडी के एक अन्य कर्मी ने फाल्ट आने पर दरसोपुर गांव में तारों की मरम्मत के लिए बुलाया। देर रात वह दरसोपुर इलाके में पहुंचा। वह खंभे पर चढ़कर काम कर रहा था। खंभा लोहे का था और सीढ़ी भी लोहे की थी। ऊपर से हल्की बूंदाबांदी भी हो रही थी जिसके कारण उन्हें करंट लग गया और वह नीचे गिर गए। विभाग के कर्मियों ने सुनील को जीएमसी अस्पताल पहुंचाया। रात को उसे फोन पर बताया गया कि सुनील का एक्सीडेंट हो गया है और वह जीएमसी में भर्ती है। यहां हुंचे तो देखा कि उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें