फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नारी निकेतन व बाल आश्रम से किशोर और दो युवतियां लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। जम्मू के नजदीकी आरएस पुरा कस्बे में स्थित नारी निकेतन और बाल आश्रम से शुक्रवार शाम को दो युवतियां और एक किशोर भाग गए। किशोर बाल आश्रम और युवतियां नारी निकेतन से हैं। दोनों संस्थाओं के प्रबंधन ने आरएस पुरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार आश्रम से लापता 16 वर्षीय किशोर आठवीं कक्षा में पढ़ता है। वह शाम को बाहर परिसर में अन्य बच्चों के साथ था। इसी दौरान मौका पाकर भाग निकला। इसी तरह नारी निकेतन से दो युवतियां भाग गईं। इनमें एक आठवीं और दूसरी नौवीं कक्षा की छात्रा है। नारी निकेतन की सुपरिंटेंडेंट मुस्कान गुप्ता और आश्रम के सुपरिंंटेंडेंट गौरव सूरी ने बताया कि बच्चों के भागने के पीछे क्या कारण हैं, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस को सूचना दे गई है।

दोनों संस्थानों से पहले भी भाग चुके बच्चे
सूत्रों के अनुसार, पिछले छह साल में दोनों संस्थानों से चार बच्चे भाग चुके हैं, जिससे बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। संस्थाओं में सुपरिंटेंडेंट के अलावा देखरेख के लिए कर्मचारी तैनात रहते हैं। यहां सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। लेकिन, सिक्योरिटी गार्ड नहीं हैं। आश्रम में नियुक्त कर्मी ही बच्चों पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन

बच्चों को ढूंढा जा रहा
प्रबंधकों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्चों की तलाश की जा रही है। नारी निकेतन और बाल आश्रम के सीसीटीवी के अलावा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रहीं हैं। जल्द बच्चों को ढूंढ लिया जाएगा। हर पहलू से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

रवि परिहार, प्रभारी, पुलिस थाना आरएस पुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें