फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आरएस पुरा सेक्टर में भी लोग घरों में लौटे, कामकाज हुआ सामान्य

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांवों में रहने वाले ग्रामीण अब फिर अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। बुधवार को सीमावर्ती क्षेत्र के गांव सुचेतगढ़, कोरोटाना, बेगा व बेरा आदि के ग्रामीण पहले की तरह घरों में कामकाज करते हुए नजर आए। सीमांत गांव विधिपुर के धर्मपाल चौधरी ने कहा कि हमेशा सीमा पार से होने वाले किसी भी तनाव-गोलीबारी या बिना उकसावे के गोलीबारी का सबसे पहले और सबसे आखिरी तक सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले की तरह इस बार भी ग्रामीणों को शिविर में जाना पड़ा। कई किसान तो अपने पशु भी सुरक्षित स्थानों पर ले गए थे पर अब हालत बेहतर होने पर लोग अपने घरों में लौट रहे हैं। सीमांत गांव बासपुर पंचायत की पूर्व नायब सरपंच विजय चिब ने कहा कि हालत खराब होने पर कई परिवार सुरिक्षत स्थानों पर चले गए थे। अब लौट रहे हैं। 90 वर्षीय ग्रामीण प्रकाश चौधरी ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में पांच बार युद्ध देखा है। अब पहले वाला युद्ध नहीं रहा। समय के साथ इसमें काफी बदलाव आया है जो अब काफी घातक है। उन्होंने कहा कि इस बार पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार किया गया लेकिन इसके बावजूद वह अपनी हरकत से बाज आने वाला नही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें