फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नशे पर अंकुश लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई करे पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। उप जिला आरएस पुरा में नशे के बढ़ते प्रसार से लोग बहुत परेशान हैं। उन्होंने पुलिस से नशे पर अंकुश लगाने और तस्करों पर कार्रवाई करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि अब तस्कर हेरोइन में मिलावट करके भी बेच रहे हैं।
विज्ञापन

समाज सेवक पंकज शर्मा का कहना है कि इस बुराई को दूर करने के लिए हर गांव में कमेटियों का गठन किया जाना चाहिए ताकि युवा पीढ़ी को नशे के दलदल से बचाया जा सके।
पूर्व सरपंच किशोर कुमार का कहना है कि पिछले एक वर्ष के दौरान नशे की ओवरडोज से उनकी पंचायत के अधीन दस युवाओं की जान चली गई है। पुलिस को इस पर रोक लगानी चाहिए। नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन


एसडीपीओ आरएस पुरा निखिल गोगना का कहना है कि पुलिस पहले ही तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। इस बुराई को दूर करने के लिए सभी को पुलिस का सहयोग करना चाहिए ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें