फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: इलेक्ट्रिशियन का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को प्रमाणपत्र वितरित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। सीमा सुरक्षा बल की 7वीं वाहिनी ने सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूल बेरा में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया। साथ ही दो माह का इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को प्रमाणपत्र वितरित किए। शिविर का मुख्य उद्देश्य सीमांत गांव बेरा, बेगा, अब्दुल्लियां, चंदू चक सहित आसपास के सीमावर्ती गांवों के रहने वाले युवकों को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना था।
विज्ञापन

इस दौरान मेडिकल शिविर में डॉक्टरों ने 200 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और दवाएं दीं। कैंप का उद्घाटन वाहिनी कमांडेंट एके सिन्हा ने पूर्व सरपंच सुखदेव सिंह, पूर्व सरपंच बचन लाल, पूर्व नायब सरपंच विजय चिब के साथ किया।
पूर्व सरपंच सुखदेव सिंह, पूर्व सरपंच बचन लाल ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल की इस पहल ने न केवल ग्रामीण समुदायों के लिए स्वास्थ्य सेवा को अधिक सुलभ बनाया, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के बारे में जागरूकता भी बढ़ाई। इससे स्थानीय निवासियों को अपने स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता देने का अधिकार मिला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बीएसएफ और स्थानीय समुदायों के बीच मजबूत बंधन को बढ़ावा देते हैं, जिससे आपसी विश्वास और समर्थन बढ़ता है। सीमा सुरक्षा बल ने सीमावर्ती क्षेत्रों में युवाओं को अच्छे स्वास्थ्य के महत्व और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खतरों के बारे में भी शिक्षित किया। सुरक्षा बल अधिकारी ने बताया कि इसका उद्देश्य स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना और युवाओं में मादक द्रव्यों के सेवन को रोकना है।
स्किल डेवलपमेंट के तहत कोर्स कर चुके युवाओं को सुरक्षा बल की ओर से प्रमाण पत्र व किट भी वितरित की गई। दिव्यांग लोगों में ट्राई साइकल भी वितरित किए गए। कमांडेंट एके सिन्हा ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल का मुख्य मकसद सीमाओं की रक्षा करना तो है पर इसके साथ ही सीमा पर रहने वालों लोगों की सुविधाओं का पूरा खयाल रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें