फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बेगा में कुत्तों का आतंक, तीन और काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। सीमांत गांव बेगा के ग्रामीण पिछले कुछ दिनों से आवारा कुत्तों के आतंक से दहशत में हैं। आवारा कुत्ते अब तक गांव के एक दर्जन ग्रामीणों को काट चुके हैं। मंगलवार को आवारा कुत्तों ने गांव के तीन और लोगों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आवारा कुत्तों के आतंक ने उनका जीना मुहाल कर रखा है। ये दिनभर व विशेष तौर पर रात के समय झुंड बनाकर गांव में घूमते रहते हैं तथा अकेला देखकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस बारे में अनेक बार प्रशासन से समाधान की मांग की पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। पंचायत के पूर्व सरपंच विजय चिब ने बताया कि गांव में अब तक दर्जन भर ग्रामीण इनके हमले का शिकार बन चुके हैं। गांव में पिछले कुछ दिनों में कुत्तों के काटने से कुलविंद्र कुमार, राजवीर सिंह, वंश, आरव, कैराव, संतोष कौर, हर्ष कुमार, दीपू, स्वर्ण लाल आदि घायल हो चुके हैं।
दूसरी ओर ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि जहां एक ओर आवारा कुत्तों से काटने से ग्रामीण घायल हो रहे हैं तो दूसरी ओर उपजिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचने पर उनको टीका नहीं लगाया जा रहा है। उन्हें जम्मू मेडिकल कॉलेज जाने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन

गांव के पूर्व पंच यशपाल चौधरी ने प्रशासन से इस समस्या पर ध्यान देने की अपील की है। उन्होंने आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने की मांग की है ताकि ग्रामीण भय व दहशत के माहौल से छुटकारा पा सकें।
आरएस पुरा ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉ. मोनिका कोतवाल का कहना है कि अस्पताल में इसका उपचार नहीं है। सही में इसका पूरा उपचार जीएमसी जम्मू में होता है। उन्होंने बताया कि उपजिला अस्पताल में स्टाॅक बहुत कम होता है। ऐसे में एक ही टीका मरीज को उपलब्ध करवाया जाता और उनको मेडिकल कॉलेज भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें