फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सरयों इलेवन ने पौनी गेम चेंजर को 69 रन से हराया

Mon, 29 Jun 2026 01:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
पौनी। फोटो _संवाद नाइट टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज, मैच के दौरान शॉट लगता बल्लेबाज
विज्ञापन
बंदराई में करवाए गए टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। बंदराई में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले करवाए गए। इसमें सरयों इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पौनी गेम चेंजर को 69 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सरयों इलेवन ने निर्धारित 12 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज बलविंदर सिंह ने 47 गेंदों पर नाबाद 114 रन बनाए। संजय शर्मा ने 20 गेंदों में 42 रन की उपयोगी पारी खेली। अभी ने 4 और सागर शर्मा ने 7 रन का योगदान दिया। पौनी गेम चेंजर की ओर से गेंदबाजी में जोनी शर्मा और मनजोत मान ने एक-एक विकेट हासिल किया। 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पौनी गेम चेंजर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम एक ओवर शेष रहते 106 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से रूबल ने 43, जैली ने 33, मनजोत मान ने 8 तथा सिमरन ने 4 रन बनाए जबकि टीम को 14 रन अतिरिक्त के रूप में मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरयों इलेवन की ओर से गेंदबाजी में पिंटू ने तीन विकेट चटकाए। संजय शर्मा, अभी और रोशन शर्मा ने दो-दो विकेट लिए जबकि राहुल ने एक विकेट हासिल किया। 69 रन की शानदार जीत के साथ सरयों इलेवन ने प्रतियोगिता के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। बलविंदर सिंह को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें