फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: घोड़ा चालकों ने रनसु में शेड बनाने की उठाई मांग

Sun, 31 May 2026 02:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
पौनी।फोटो _संवाद शिवखोड़ी मार्ग पर चलने वाले घोड़े खुले आसमान के नीचे खड़े होने पर मजबूर - फोटो : Archive
विज्ञापन
पौनी। शिवखोड़ी यात्रा के आधार शिविर रनसु में यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सेवा में लगे घोड़ा चालकों ने घोड़ों के लिए शेड की व्यवस्था किए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि शेड न होने के कारण घोड़ों को धूप, बारिश और अन्य प्रतिकूल मौसम की मार झेलनी पड़ रही है। घोड़ा यूनियन के प्रधान अशोक सिंह ने बताया कि शिवखोड़ी यात्रा मार्ग पर करीब 700 घोड़े श्रद्धालुओं को आधार शिविर से पवित्र गुफा तक पहुंचाने और वापस लाने का कार्य करते हैं। इनके माध्यम से ही कई परिवारों की आजीविका चलती है। उन्होंने कहा कि यात्रा प्रारंभ होने वाले स्थान पर घोड़ों के ठहरने के लिए किसी प्रकार के शेड की व्यवस्था नहीं है जिस कारण उन्हें पर्ची काउंटर के बाहर खुले आसमान के नीचे खड़ा करना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें