फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रियासी में बादल फटने की आशंका, मलबा आने से दो दुकानों, घर व कार को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। बारिश और तेज हवाओं से रियासी में भी कई जगह नुकसान की सूचना है।
विज्ञापन

माहौर की तहसील चसाना के दमनी क्षेत्र में भारी मात्रा में मलबा आने से दो दुकानों, एक घर और एक कार को नुकसान पहुंचा है। यह घर और दुकानें मोहम्मद इकबाल की बताई जा रही है। कुछ लोग इसे बादल फटने की घटना भी बता रहे हैं। घटना में तीन मवेशियों की
मौत की बात भी कही जा रही है। हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।
तेज हवाओं से सलाल मार्ग में दो जगह पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ। कटड़ा मार्ग पर भी वाहन रुके रहे। वहीं, अधिकारियों ने घटना का संज्ञान लिया है और नुकसान का आकलन करने के लिए टीमों को मौके पर भेजा है। राहत कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एसएचओ जीत सिंह ने बताया कि पानी आने की वजह से मलबा आया। बादल फटने की कोई घटना नहीं है। नुकसान की कोई ज्यादा जानकारी नहीं है। अब हालात ठीक हैं। बता दें, रियासी जिले में इससे पहले भी प्राकृतिक आपदाओं की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें