जम्मू कश्मीर के रामबन जिले पहाड़ गिरने के कारण मलबे में फंसा व्यक्ति को बाहर निकालते सैन्य कर्मच?
रामबन। बारिश के चलते जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे पर पहाड़ आफत बनकर टूट पड़े हैं। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रामबन के मेहाड क्षेत्र में मलबे में फंसे एक व्यक्ति को सीआरपीएफ की 72वीं बटालियन के बम निरोधक दस्ते के डॉग स्कवायड की मदद से बचा लिया। उसे सुरक्षा बलों ने जिला अस्पताल जहां इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया जिसे मामूली चोट है। उसकी शिनाख्त प्रदीप चंद पुत्र जगदेव चंद निवासी लदवाल बटोत के रूप में हुई है ।
बताया गया कि बुधवार सुबह जम्मू श्रीनगर हाईवे पर लगभग 6.30 बजे सीआरपीएफ का बम डिस्पोजल दस्ता गश्त पर था। हाइवे के माइलस्टोन 147 के पास टीम के साथ चल रहे खोजी कुत्ते अजैक्सी ने भौंकना शुरू कर दिया। अजैक्सी का सिग्नल पाकर टीम अलर्ट हो गई। आसपास की खोजबीन में लग गई। जल्द ही उन्हें मलबे में दबा हुआ एक व्यक्ति मिला। उसे निकाल लिया गया। बीती रात हुए भूस्खलन में यह व्यक्ति मलबे में दब गया था। सूचना मिलते ही कंपनी कमांडर इन्स्पेक्टर एन एन मुरमू सिपाहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, थोड़ी ही देर में सेना की टीम भी पर पहुंच गई और सीआरपीएफ टीम का हाथ बंटाया। जवानों ने बड़ी सावधानी से चारों तरफ खुदाई करके मलबे में दबे व्यक्ति को बाहर निकाल लिया।