फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : पुलिसकर्मी ने ससुराल में बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, पत्नी-सास और ससुर की मौत

Wed, 10 Mar 2021 12:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क,  जम्मू

सार

  • प्रमोशन की खुशी मनाने ससुराल पहुंच बरसाईं अंधाधुंध गोलियां, साला बाल-बाल बचा
  • घटना के कुछ देर बाद हत्यारोपी गजनसू स्थित गांव से गिरफ्तार
विज्ञापन
जीएमसी के बाहर विलाप करते परिजन... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक कांस्टेबल ने मंगलवार की रात ससुराल में अपनी पत्नी, सास व ससुर की सर्विस राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सतवारी थाना क्षेत्र के फ्लायं मंडाल इलाके के अलोरा गांव की है। प्रमोशन की खुशी मनाने ससुराल पहुंचे पुलिसकर्मी ने अंधाधुंध गोलियां बरसाकर तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया। घटना के कुछ देर बाद पुलिसकर्मी को उसके गजनसू गांव स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


कांस्टेबल राजेंद्र कुमार मंगलवार की रात लगभग नौ बजे अपनी ससुराल अलोरा पहुंचा। उसने वहां पहुंचकर लोगों को बताया कि उसका प्रमोशन हो गया है। पहले उसने ससुराल के लोगों को मिठाई खिलाई और खुशी जताने के लिए हवाई फायरिंग की। अचानक उसने पत्नी  सीमा देवी, सास राज कुमारी और सुसर रमेश कुमार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। 

तीनों गोली लगने के बाद खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े। उसने साले पर भी फायर किया, लेकिन वह बच निकला। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। इस बीच खून ज्यादा बहने से सास की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी और ससुर ने जीएमसी ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सतवारी पुलिस की एक टीम ने गजनसू से राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पत्नी से कई बार कर चुका है विवाद, पिटाई भी करता था
अस्पताल में पुलिसकर्मी के परिवार वालों और गांव वालों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि चार साल से पारिवारिक विवाद चल रहा था। महिला थाने में शिकायत के बाद पांच हजार रुपये प्रति माह वह खर्च के लिए देता था। वह पहले भी पत्नी से कई बार विवाद कर चुका है। कई बार उसने पिटाई भी की थी। 

घटना से पहले दुकान में रिश्तेदारों को भी खिलाई मिठाई
बताया जा रहा है कि कांस्टेबल राजेंद्र सिंह अलोरा में वारदात से पहले रिश्तेदारों की दुकान में गया था। यहां पर उसने हेडकांस्टेबल बनने की खुशी में उन्हें मिठाई भी खिलाई। यहां उसने कहा था कि आज ससुराल में इतनी खुशी मनाई जाएगी कि सब लोग याद रखेंगे। बताते हैं कि कांस्टेबल बार एसोसिएशन के एक अध्यक्ष का पीएसओ भी रह चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें