दोमाना। भाजपा एसटी मोर्चा जम्मू नार्थ की ओर से अनुसूचित जाति समुदाय का सम्मेलन मढ़ विधानसभा के फ्लांय मंडाल में भाजपा नेता सुरिंदर कुमार की अध्यक्षता में करवाया गया।
इस दौरान अनुसूचित जाति के लिए केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जम्मू नार्थ के जिलाध्यक्ष ओमी खजूरिया, प्रदेश एसटी मोर्चा प्रभारी हारुन चौधरी, जिला जम्मू नार्थ एसटी मोर्चा के अध्यक्ष अकसर अली, मंडल अध्यक्ष निहाल सिंह, मोहद मनीर, सुखदेव शर्मा आदि मौजूद रहे।