शहीदों को श्रद्धांजलि देते भारत विकास परिषद के सदस्य
जम्मू। भारत विकास परिषद जम्मू-कश्मीर प्रांत ने जेडीए पार्किंग इंदिरा चौक में कारगिल विजय दिवस मनाया।
इस दौरान बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई जिन्होंने देश की सेवा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। कारगिल में भारतीय सेना के वीरों ने अदम्य साहस और वीरता का परिचय देकर दुश्मनों के हर मनसूबे को विफल किया था। इस दौरान परिषद के प्रदेश अध्यक्ष बीबी शर्मा व अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो