मिश्रीवाला। कानाचक पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कंगरेल गांव में ज़मीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति को गंभीर चोटे आई हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार राम स्वरूप शर्मा पुत्र कृष्ण दत्त शर्मा निवासी कंगरेल 30 जनवरी की सुबह अपनी दुकान पर गया था। इस दौरान उनके भाई का बेटा सुनील शर्मा पुत्र बोधराज शर्मा गाली गलोज करने लगा। इसके बाद हाथापाई शुरू हो गई। बचाव के लिए जब राम स्वरूप का बेटा आया तो उस पर भी हमला कर दिया गया। रामस्वरूप जब तक खुद को संभालते तब तक सुनील ने रॉड से हमला कर दिया। राम स्वरूप शर्मा को घरवालों ने इलाज के लिए मिश्रीवाला पीएचसी में पहुंचाया, जहां से उनको जीएमसी रेफर कर दिया गया। कानाचक पुलिस ने मामला दर्ज़ कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।