फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दिव्यांग युवक को रिवाल्वर दिखा छीना मोबाइल, ऑनलाइन ट्रांसफर किए 18000 रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बाड़ी ब्राह्मणा के बीरपुर इलाके में एक दिव्यांग युवक को रिवाॅल्वर दिखाकर मोबाइल छीनने व गूगल पे से 18 हजार रुपये ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार स्कूटी चालक बीरपुुर निवासी आकाश लंगेह ए फोर रिजार्ट के पास से गुजर रहा था। तभी एक स्कूटी पर दो संदिग्धों ने उसे रोक कर मोबाइल छीना और भाग गए। आकाश ने जैसे तैसे खुद को संभाला और घर पहुंचकर सारी घटना की जानकारी परिवार को दी। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस को शिकायत भी दे दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले और संबंधित बैंक खाते की डिटेल निकाल कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित युवक आकाश लंगेह के अनुसार वह एक निजी स्कूल में कार्यरत है। 24 मई को लगभग 3 बजे वह स्कूटी से घर वापस आ रहा था। तभी स्कूटी पर उसका पीछा कर रहे दो युवकों ने उसे टायर में हवा कम होने के बहाने से रोका। जैसे ही आकाश ने ब्रेक लगाई दोनों संदिग्धों ने उस पर हमला कर दिया और गिराकर उस पर रिवाॅल्वर तान दी व मोबाइल छीनकर ले गए। अगले दिन जब डुप्लीकेट सिम निकलवाकर दूसरे मोबाइल में डाला तो पाया कि बैंक खाते से गूगल पे के जरिए लगभग 18000 रुपए निकाल लिए गए हैं।
पीड़ित के भाई अरुण का आरोप है कि आकाश पर पहले से ही नजर रखी जा रही थी। चोरों ने रेकी कर उसे गूगल पे से कहीं लेन देन करते हुए देखा है। जिससे उन्हें पहले से उसके मोबाइल के पासवर्ड को बारे में जानकारी थी।
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा थाने के प्रभारी के अनुसार मामले में हर पहलू को मद्देनजर रखते हुए जांच की जा रही है। इलाके के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस पीड़ित द्वारा बताए गए तथ्यों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें