जम्मू। कार सवार बदमाशों ने बाहु फोर्ट इलाके में नाके पर रुकने का इशारा करने पर रविवार शाम सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल रमन कुमार को टक्कर मार दी। घायल रमन कुमार को गांधीनगर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नाका तोड़कर भाग रहे बदमाशों का पुलिस ने पीछा किया, तो वे हरकी पौड़ी इलाके में कार छोड़कर चंपत हो गए। पुलिस कार सवारों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।