फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कनक मंडी में प्रदर्शन कर शराब की दुकान बंद करवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कनक मंडी बाजार में शराब की दुकान खुलने पर लोगों ने प्रदर्शन किया। मंगलवार सुबह 11 बजे स्थानीय लोग कनक मंडी बाजार में एकत्र हो गए और शराब की दुकान को बंद करवाया।
विज्ञापन

लोगों का कहना कि जिस जगह दुकान खोली जा रही है वहां पास में ही पीपल वाला मंदिर है। ऐसे में इस जगह पर दुकान खुलना लोगों की आस्था को ठेस पहुंचा रहा है। लोगों ने दुकान को खाली करवाया और शटर को बंद करवा दिया। उसके बाद दुकान के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन सुबह 11 बजे से लेकर शाम चार बजे तक जारी रहा। इस दौरान लोगों ने शराब की दुकान खुलने का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस को कनक मंडी ट्रेडर्स एसोसिएशन व गली गुजरां वेलफेयर कमेटी ने मामले को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में मौजूद मानव गुप्ता का कहना है कि कनक मंडी बाजार में शराब की दुकान खुलने से बाजार का माहौल तो खराब होगा ही। साथ ही इस बाजार में महिलाओं और बच्चों का काफी आना जाना है, सुरक्षा की दृष्टि से भी यह गलत है। कुछ ही कदम पर मंदिर है तो इससे लोगों की आस्था को ठोस पहुंचेगी। फिलहाल तो दुकान मालिक ने भरोसा दिया है कि इस जगह पर दुकान नहीं खोली जाएगी, लेकिन यदि दुकान खोलने का प्रयास किया जाता है तो बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें