फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सायरन बजते ही जमीन पर लेटी छात्राएं, रेंगते हुए दूसरे क्लासरूम तक पहुंचीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सायरन बजते ही स्कूली छात्राएं कानों पर हाथ रखकर नीचे बैठ गईं। फिर जमीन पर रेंगते हुए दूसरे क्लासरूम तक गईं। दीवार के साथ-साथ लगते हुए सुरक्षित स्थानों तक पहुंचीं। यह नजारा था शहर के मुबारक मंडी हायर सेकेंडरी स्कूल का। यहां छात्राओं को मौजूद सुरक्षा परिदृश्य में किसी आपात स्थिति में जीवन रक्षा के टिप्स दिए गए।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन ने मंगलवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया था। इसमें स्कूल के शारीरिक शिक्षा विभाग के लेक्चरर ने बच्चों को आपात स्थिति में स्वयं के बचाव के बारे में बताया। मॉक ड्रिल में पहले व्याख्यान सत्र हुआ। इसमें शिक्षकों ने छात्राओं को जागरूक किया। इसमें बताया कि आपात स्थिति में भयभीत न होकर संयम से काम करना चाहिए। अगर आप घर में हैं और किसी तरह की गोलीबारी या बमबारी होती है तो पहले टेबल के नीचे जाना चाहिए। अगर स्कूल में है तो डेस्क के नीचे चले जाएं। अगर खाली स्थान पर है तो किसी पेड़ के नीचे लेट जाना चाहिए। सायरन बजते ही कानों पर हाथ रखने चाहिएं।
स्कूल प्रिंसिपल किरण ने कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य बच्चों को जागरूक करना था। जीवन रक्षा के गुर उन्हें पता होने चाहिएं ताकि वह ऐसी स्थिति में भयभीत न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें