फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: इन्नर व्हील क्लब जम्मू ने मनाई गोल्डन जुबली

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। इन्नर व्हील क्लब (आईडब्ल्यूसी) जम्मू की तरफ से मार्बल मार्केट में सदी दा मान, स्वर्ण जयंती दा गुमान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आईडब्ल्यूसी जम्मू ने गोल्डन जुबली और 101वां अंतर राष्ट्रीय इन्नर व्हील दिवस मनाया।
विज्ञापन

इस दौरान आईडब्ल्यूसी के विभिन्न राज्यों व जिलों से सदस्यों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान क्लब द्वारा जरूरतमंदों को 11 व्हील चेयर, सिलाई मशीनों सहित अन्य सामग्री बांटी गई।
आईडब्ल्यूसी की प्रधान मनीशा शर्मा ने क्लब की 50 वर्षों की सेवा और समर्पण को उजागर करते हुए कहा कि भविष्य में भी क्लब समाज सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। क्लब की स्वर्ण जयंती का हिस्सा बनना गर्व की बात है। उन्होंने क्लब के सदस्यों कोे बधाई देते हुए कहा की हम सबको महिला सशक्तीकरण के साथ समाज कल्याण के लिए भी निरंतर प्रयास करते रहने चाहिएं। गोल्डन जुबली के मौके पर आईडब्ल्यूसी जम्मू की पत्रिका का भी अनावरण किया गया। इस दौरान क्लब की जिला अध्यक्ष मनमोहन सूरी, आईडब्ल्यूसी बोर्ड निदेशक डॉ. सुरजीत कौर, उपाध्यक्ष प्रीति खजूरिया, पीडीसी संतोष गुप्ता सहित पंजाब, धर्मशाला, तरनतारन व अन्य राज्यों से आए सदस्यों ने भाग लिया।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

Next
AU ऐप में पढ़ें