उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जखैनी चौक पर मंगलवार रात जखैनी नाके के पास इको कार (जेके14डी- 6047) ने सड़क को पार कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घायल हुए व्यक्ति को जीएमसी पहुंचाया। घायल की पहचान ज्ञान चंद के रूप में हुई है।
वहीं, बुधवार सुबह जखैनी चौक पर एक तेज रफ्तार ट्रक को देखकर मोटरसाइकिल सवार नियंत्रण खो बैठा। बाइक स्लिप होने से सवार दंपति घायल हो गया। दोनों को जीएमसी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर दोनों घायलों का डाक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है। इनकी पहचान हंस राज (52) व पत्नी रानो देवी (48) निवासी किथर चिनैनी के रूप में हुई है।