फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ऋण लेकर शुरू किया कारोबार, दूसरों के लिए बने प्रेरणा स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिले के दूरदराज पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले अल्पंसख्यक समुदाय के युवाओं ने स्टार्ट अप स्कीम के तहत ऋण लिया और कारोबार शुरू किया। आज वे आत्मनिर्भर बनकर दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं। ऐसे युवाओं को डॉक्टर कलाम स्टार्ट अप यूथ अवॉर्ड्स 2.0 से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले की तहसील माहौर के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में रहने वाले इन दस युवाओं को 12 अगस्त के दिन भाजपा के नई दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में सम्मानित किया जाएगा। आशा की जा रही है कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे व उनके साथ भाजपा के अन्य कई बड़े नेता भी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।
अल्पंसख्यक मोर्चा के जिला प्रधान व दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में जाने वाले युवाओं की टीम के इंचार्ज मुश्ताक अहमद मलिक ने बताया कि रियासी के दूरदराज पहाड़ी इलाकों में रहने वाले युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। इससे उन्हें और ज्यादा प्रेरणा मिलेगी वहीं अन्य युवाओं के लिए भी रोज़गार के अवसर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं के नाम व यूनिट

1. मुश्ताक अहमद मलिक...रेडीमेड गारमेंट्स माहौर।
2. नवाब अली...मोबाइल कम्युनिकेशन सर्विस न्योच।
3. अब्दुल गनी...मोबाइल कम्युनिकेशन सेंटर लार बद्दर।
4. फारूक अहमद...मुस्लिम ढाबा, टुकसन।
5. मोहम्मद अशरफ...ढाबा, जमसलान।
6. नजीर अहमद...पोल्ट्री फार्म, लार बलमतकोट।
7. शबीर अहमद...जनरल स्टोर, लार।
8. अख्तर अली...इवेंट यूनिट, जमलान।
9. बशीर अहमद बली...इलेक्ट्रिकल स्टोर लार।
10. मोहम्मद दीन बली...फैसिलिलेशन यूनिट गुलाबगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें