रियासी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व 16 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए बुधवार शाम को सनातन धर्म सभा में प्रधान ब्रिज मोहन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में फैसला किया गया कि भजन संध्या के साथ ही श्लोक प्रतियोगिता का आयोजन जन्माष्टमी से दो दिन पूर्व करवाया जाएगा। दोनों प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्ग के बच्चे शामिल होंगे व अपनी प्रस्तुति देंगे। जन्माष्टमी की प्रभात फेरी नगर के मंडियां मोहल्ले से निकाली जाएगी। दोपहर को भव्य शोभायात्रा को भी मंडियां मोहल्ले से शुरू किया जाएगा। बैठक में बाजार की सजावट करने पर भी चर्चा हुई।