फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता : रियासी को हराकर कटड़ा की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से राष्ट्रीय छात्र दिवस पर अंतर-टीम कबड्डी टूर्नामेंट करवाया गया। इसमें कटड़ा की टीम विजयी रही। टूर्नामेंट में दस टीमों ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह में एसएचओ रंजीत सिंह राव, पूर्व पार्षद अमित शर्मा और समाजसेवी वैभव रकवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

फाइनल मैच कटड़ा और रियासी की टीमों के बीच खेला गया। इसमें टीम कटड़ी विजयी रही। विजेता टीम को 5100 रुपये का नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और सभी खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। उपविजेता टीम रियासी को 2600 रुपये का नकद पुरस्कार ट्रॉफी और रजत पदक दिया गया।
फाइनल मैच में डिप्टी एसपी मुख्यालय विशाल सिंह जमवाल ने मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ परिषद के जम्मू कश्मीर के राज्य कानूनी और आरटीआई संयोजक आकाश दीप सिंह विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें