फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भाजपा विधायक दल ने पहलगाम आतंकी हमले के दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी

विज्ञापन
भाजपा मुख्यालय जम्मू में रविवार को विधायक दल की बैठक में जम्मू कश्मीर में मौजूदा सामाजिक, राजीन
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा मुख्यालय जम्मू में रविवार को हुई विधायक दल की बैठक में जम्मू-कश्मीर में मौजूदा सामाजिक-राजनीतिक और सुरक्षा परिदृश्य पर चर्चा की गई। इसमें सोमवार को विधानसभा में विशेष सत्र की तैयारी को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। आतंकी हमले में मारे गए दिवंगतों की याद में मौन रखा गया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला कायराना कृत्य है और जम्मू-कश्मीर के लोगों के जीवन और सुरक्षा की रक्षा के लिए भाजपा अटूट प्रतिबद्ध है। उन्होंने पार्टी नेताओं को सुरक्षा एजेंसियों और सरकार को पूर्ण सहयोग देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहे। नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने आतंकवाद से निपटने और आम लोगों की सुरक्षा के लिए मजबूत सुरक्षा उपायों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने मौजूदा सुरक्षा चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी राजनीतिक और सामाजिक गुटों के बीच एकता को मजबूत बनाने को कहा। उन्होंने जोर दिया कि पार्टी विधायक आतंकवादियों की मदद के सभी स्रोतों को बंद करने के लिए योगदान दें। भाजपा नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया तथा यह सुनिश्चित किया कि क्षेत्र भय और हिंसा से मुक्त होकर विकास और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़े। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. नरिंदर सिंह सहित अन्य विधायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें