फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू कश्मीर में शांति स्थापित करने के प्रति केंद्र प्रतिबद्ध

विज्ञापन
प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा महासचिव विबोध गुप्ता। स्त्रोत
विज्ञापन
जम्मू, चंडीगढ़। भाजपा जम्मू कश्मीर के महासचिव पूर्व एमएलसी विबोध गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में शांति, समृद्धि व लोकतंत्र बहाल करने के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। इस दिशा में तेजी से केंद्र सरकार कार्य कर रही है।
विज्ञापन


महासचिव ने जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद, अलगावाद से मुक्त करने व विकासोन्मुखी शासन स्थापित करने में प्रधानमंत्री के प्रयासों की सराहना की। कहा कि प्रधानमंत्री ने यहां के लोगों के साथ भावनात्मक जुड़ाव रखा है। उनके नेतृत्व में प्रदेश स्थिरता, विकास से भरे भविष्य की ओर अग्रसर है।
पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस कृत्य की जितनी निंदा की जाए कम है। यह शांति का विरोध करने वाली ताकतों की हताशा के संकेत हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना से कांग्रेस का पाकिस्तान के प्रति प्रेम भी जगजाहिर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें