फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पारे में उछाल, जम्मू में छूटने लगा पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर के पारे में उछाल जारी है। प्रदेश में खासतौर पर कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 6 से 9 डिग्री ऊपर चल रहा है। जम्मू समेत अन्य मैदानी इलाकों में भी तपिश का अहसास बढ़ा है। मौसम विज्ञान विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी 18 और 19 अप्रैल को कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। प्रदेश में रविवार को मौसम साफ रहा। राजधानी श्रीनगर में दिन का पर सामान्य से 6.6 डिग्री चढ़कर 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री चढ़कर 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह गुलमर्ग में दिन का तापमान सामान्य से 8.7 डिग्री चढ़कर 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जम्मू में सुबह से ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू किया शुरू कर दिया था। दोपहर को सीधी धूप में पसीने छूट रहे थे। यहां दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 25.6, बटोत में 23.1, कटड़ा में 31.0 और भद्रवाह 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें