फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पशुपालन विभाग प्रदेश में 4 हजार डेयरियां खोलेगा, मिलेगा 10 हजार लोगों को रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। इस साल प्रदेश में रोजगार की बहार आएगी। समग्र कृषि विकास योजना के तहत प्रदेश भर में 4 हजार से ज्यादा डेयरियां खोलने का लक्ष्य है। इससे करीब 10 हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन

इसमें पशुपालन विभाग लोगों को उन्नत किस्म के पशुओं की नस्ल मुहैया करवाएगा। एचएफ जर्सी नस्ल को प्राथमिकता दी जाएगी। इस पर प्रति पशु 45 हजार रुपये तक सब्सिडी का प्रावधान रहेगा। पशुपालन विभाग के अनुसार लोग निजी क्षेत्र में स्वरोजगार अपनाने में आगे आ रहे हैं। समग्र कृषि विकास योजना में अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए प्राथमिकता दी जा रही है। ऐसे में डेयरी खोलकर लोग आर्थिकी को सुदृढ़ कर सकेंगे। इसके लिए पशुपालन विभाग के माध्यम से लाभ लिया जा सकता है।

पांच से 50 भेड़ें पालन पर भी मिलेगी 33 फीसदी सब्सिडी
एकीकृत भेड़ विकास योजना के तहत पांच भेड़ों से लेकर पचास भेड़ों को खरीदने के लिए सब्सिडी दी जाएगी। कुल 33 प्रतिशत सब्सिडी का लाभ हासिल किया जा सकता है। इसमें लगभग तीन हजार पशुपालकों को लाभ पहुंचाया जाना है। हालांकि बीते साल एक हजार ज्यादा लोग लाभान्वित हुए थे। पशुओं का आयात और निर्यात कर पैसा पशुपालक कमा सकेंगे और रोजगार से जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन


-
कोट
समग्र कृषि विकास योजना के तहत पशुपालन क्षेत्र को मजबूत किया जा रहा है। डेयरी खोलने, पशु पालने पर सब्सिडी दी जा रही है। इस बार हजारों लोगों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

- डाॅ. सुरेंद्र गुप्ता, डिप्टी डायरेक्टर सेंट्रल, भेड़ पालन विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें