फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पंचायत चुनाव से पहले परिसीमन पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। विधानसभा में वीरवार को विभिन्न विधायक सदस्यों की ओर से पंचायत चुनाव और उसके परिसीमन को लेकर कई सवाल किए। लेकिन सरकार की ओर से स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया, आरएस पठानिया, मेहराज मलिक ने कहा कि पंचायत स्तर पर शीघ्र चुनाव करवाए जाने चाहिए। विधायक डा. नरेंद्र सिंह ने पेस्टिसाइड नीति लाने पर जोर दिया। उन्होंने एग्रो पर्यटन को बढ़ावा देने को भी कहा। विधायक शक्तिराज परिहार ने कहा कि पंचायत चुनाव से पहले परिसीमन की प्रक्रिया की जाए। उन्होंने कहा कि भद्रवाह में 210 क्विंटल राजमा का उत्पादन होने का दावा किया जा रहा है,जबकि जमीन पर ऐसा नहीं है। इसकी जांच करवाई जाए कि क्या बाहर से राजमा आया है।
विज्ञापन


बहस पर बोलने के लिए समय नहीं देने पर विरोध जताया
जम्मू। सीपीआई (एम) विधायक एमवाई तारीगामी ने सोमवार को विधानसभा में अनुदान मांगों पर बहस में उन्हें बोलने के लिए समय नहीं देने पर विरोध जताया। इस पर स्पीकर ने कहा कि जब उनकी सीट पर देखा गया था तब वह नदारद थे। इस बीच कृषि मंत्री जावेद अहमद डार अनुदान मांगों पर जवाब देते तो वहीं तारीगामी भी विरोध करते रहे। आखिर में वह बैठक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें