फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू कश्मीर में बढ़ने लगी तपिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर में तपिश से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 26 और 27 मार्च को मौसम में कुछ बदलाव आ सकता है। लेकिन लगभग मौसम ठीक रहेगा। इस बीच मौसम साफ रहने से अधिकतर हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 6 से 9 डिग्री ऊपर चला गया है। कश्मीर में भी तपिश का अहसास होने लगा है।
विज्ञापन

राजधानी श्रीनगर में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 6.9 डिग्री चढ़कर 23.2 और न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में दिन का पारा 20.4 और गुलमर्ग में 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिन का पारा 29.7 और न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 24.1, बटोत में 23.6, कटड़ा में 28.4 और भद्रवाह में 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें