ज्यूल चौक में स्त्रतंत्रता संग्राम के नायकों शहीदे आजम भगत सिंह,राजगुरू के चित्रों पर पुष्पांजल
जम्मू। ज्यूल चौक जम्मू में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम के नायक शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को पुष्पांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा ने भी शहीदों को याद किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि शहीदों के योगदान को हम कभी भुला नहीं सकते। उनके बताए गए मार्ग पर हमें चलने की जरूरत है। मिशन स्टेटहुड के अध्यक्ष सुनील डिंपल ने मंत्री के सामने प्रस्ताव रखकर मांग की कि सरकार में सिख समुदाय को प्रतिनिधित्व दिया जाए। इसके लिए एक प्रस्ताव पास कर मुख्यमंत्री को भेजने की बात कही। डिंपल ने जम्मू कश्मीर राज्य के लिए विशेष दर्जे की बहाली न करने के लिए भाजपा की आलोचना की। इस अवसर पर भगत सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. तरुण सिंह मौजूद थे।