जम्मू। शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस ने रविवार को डिग्याना में नशीली दवाओं के दुरुपयोग को लेकर नागरिकों को जागरूक किया। इस दौरान समाज पर नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला गया। सामूहिक जिम्मेदारी के महत्व पर जोर देते हुए एसपी सिटी साउथ ने उपस्थित लोगों से जागरूकता फैलाने और नशीली दवाओं के खिलाफ लड़ाई में योगदान देने का आग्रह किया।
वहीं नए आपराधिक कानूनों पर परीक्षा करवाई गई। जिसमें क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने हाल ही में शुरू किए गए कानूनों पर समझ को बढ़ाने के लिए परीक्षा में सक्रिय रूप से भाग लिया। परीक्षा एसडीपीओ ईस्ट और एसडीपीओ साउथ की देखरेख में आयोजित की गई थी। वहीं एसडीपीओ साउथ ने एसएचओ सतवारी और एसएचओ गांधी नगर के साथ मिलकर ध्वनि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया, जिसमें मोडिफाइड साइलेंसर वाले मोटरसाइकिलों को जब्त किया गया।