फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: द्रास के छात्रों ने बेसिक स्कीइंग कोर्स पूरा किया

विज्ञापन
टाइगर हिल एडवेंचर कैंप में प्र​शिक्षण लेने वाले जीडीसी द्रास के छात्र। स्त्रोत सेना
विज्ञापन
कारगिल। जीडीसी द्रास के छात्रों ने टाइगर हिल एडवेंचर स्की कैंप में सात दिवसीय बेसिक स्कीइंग कोर्स पूरा कर लिया। हाई-एल्टीट्यूड ट्रेकिंग गाइड प्रोग्राम और शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग, सरकारी डिग्री कॉलेज (जीडीसी), द्रास के छात्रों ने सात दिवसीय बेसिक स्कीइंग कोर्स में भाग लिया था। इसका आयोजन भारतीय सेना ने कारगिल बैटल स्कूल, द्रास में किया था।
विज्ञापन


इसमें छात्रों को कैंप में ग्लाइडिंग, टर्निंग, स्टॉपिंग और स्लोप नेविगेशन जैसी बुनियादी स्कीइंग तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। जीडीसी द्रास के प्रिंसिपल डॉ.अमजद अली अब्बासी ने कहा कि भारतीय सेना की तरफ से मिले सहयोग से छात्रों को साहसिक पर्यटन में कैरियर बनाने में प्रोत्साहित किया है। कौशल विकास पाठ्यक्रम के समन्वयक शुजात अली मीर ने ट्रैकिंग गाइड के लिए स्कीइंग के महत्व पर प्रकाश डाला। हाई-एल्टीट्यूड ट्रैकिंग गाइड प्रशिक्षक सुहैल अहमद, खेल निदेशक मोहम्मद यासीन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें