फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं अपने स्वास्थ्य व परिवार को दें प्राथमिकता : सीईसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कारगिल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सामाजिक एवं जनजातीय कल्याण विभाग, जिला केंद्र, मिशन शक्ति कारगिल ने कारगिल के सैयद मेहदी आडीटोरियम हाल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर लेहडीसी डा. मोहम्मद जाफर अखून ने भाग लिया।
विज्ञापन


अपने संबोधन में सीईसी ने महिलाओं को इस विशेष दिन की बधाई देते हुए कहा कि वह अपने स्वास्थ्य व परिवार को प्राथमिकता दें। पूरे देश में मातृत्व देखभाल सेवाओं में महत्वपूर्ण सुधारों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा मासिक धर्म स्वच्छता सहित गर्भाशय,ग्रीवा कैंसर से सचेत रहने की सलाह दी। सीईसी ने कहा कि इससे बचाव के लिए लद्दाख प्रशासन किशोरियोंं के लिए मुफ्त टीके उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही दो पेट्रोल पंप - एक द्रास में और दूसरा टीएसजी ब्लॉक में महिला उद्यमियों को आवंटित किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एनआईईएलआईटी और कृषि विभाग में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जल्द ही 300 बिस्तरों वाला महिला छात्रावास बनकर तैयार हो जाएगा, जिसमें जरूरतमंद महिलाओं के लिए आवास की व्यवस्था होगी और साथ ही कठिनाइयों का सामना कर रही महिलाओं के लिए आश्रय गृह भी बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि विवाह सहायता योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) परिवारों की लड़कियों को 50,000 रुपये मिलते हैं और जिन लड़कियों ने आवेदन किया है, उन्हें इस साल यह लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग किशोरियों के लिए सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध करा रहा है, जो मासिक धर्म स्वच्छता के लिए एक बेहतरीन पहल है। कार्यक्रम के बाद सीईसी ने कारगिल में बनाए गए वन स्टाप सेंटर का दौरा किया। यहां दर्ज घरेलू हिंसा के मामलों पर चर्चा की। यहां कर्मचारियों ने कुछ मांगों को उनके सामने उठाया जिस पर सभी के समाधान करने का आश्वासन दिया। कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. फातिमा निसा ने महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व के बारे में बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें