जम्मू। गर्मी के मौसम में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके लिए हर बार आने वाली बाधाओं को दूर किया जाए। यह निर्देश जम्मू पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेपीडीसीएल) के एमडी यासीन एम चौधरी ने गर्मियों की तैयारी के लिए हुई बैठक में दिए।
उन्होंने कहा कि रिसीविंग स्टेशनों उधमपुर में फ्लैट्टा जिब, स्टैनी और दीमा, रियासी में अरनास और धर्मारी, कठुआ में पहाड़पुर, सांबा में रामगढ़, जम्मू में बबिलाना, खौड़, लाहौरीचक और बदरोट से आपूर्ति करने को कहा। जेजेएम योजनाओं के तहत इन रिसीविंग स्टेशनों के चालू होने के मद्देनजर इन क्षेत्रों में बिजली का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा।
बैठक के दौरान एमडी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को गर्मियों में पेश आने वाली परेशानी के समाधान के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहने का निर्देश दिया। निगम तापमान बढ़ने के साथ बिजली की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए सुचारू बिजली वितरण सुनिश्चित करने और चिंताओं का तुरंत समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। जेपीडीसीएल बुनियादी ढांचे को उन्नत करने, रखरखाव कार्यक्रमों को बढ़ाने और बाधाओं को कम करने पर काम किया जाए। चौधरी ने सभी विभागों से बिजली से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया। इस पहल में बिजली संरक्षण उपायों, सुरक्षित बिजली उपयोग पर भी लोगों में जागरूकता बढ़ाई जाए।