फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अमनदीप शर्मा बने यंग लॉयर्स एसो. के प्रधान, सक्षम महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। दिनभर चले मतदान के बाद शनिवार की देर रात यंग लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए। मुकाबले में 11 वोटों से जीत हासिल कर अमनदीप शर्मा यंग लॉयर्स एसोसिएशन के प्रधान बने हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही सक्षम को महासचिव, भागीरथ सिंह को उपप्रधान, हितेश कौल को संयुक्त सचिव और सुशील कुमार को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया। मतगणना के बाद रिटर्निंग अफसर रोहित शर्मा ने नतीजों की घोषणा की।
शनिवार को शाम चार बजे मतदान की प्रक्रिया खत्म हो गई। कुल 649 मतदाताओं ने अपने वोट डाले। इसके बाद मतपेटियों को हाईकोर्ट स्थित बार एसोसिएशन के कार्यालय में ले जाया गया। यहां शाम छह बजे से मतगणना शुरू की गई। देर रात करीब 11 बजे नतीजों की आधिकारिक घोषणा की गई। सबसे करीबी मुकाबला प्रधान पद पर देखने को मिला। प्रधान पद पर अमनदीप शर्मा ने 271 वोट पाकर जीत हासिल की। इनके प्रतिद्वंद्वी चंदर देव मन्हास को 260 वोट मिले। इसी तरह उपप्रधान पद पर 250 वोट पाकर भागीरथ सिंह ने जीत हासिल की। महासचिव सक्षम ने 382 वोट हासिल किए। संयुक्त सचिव पद पर हितेश कौल ने 387 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर सुशील कुमार ने जीत हासिल की। सुशील को 374 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें